राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री हरिभाऊ बागडे ने उच्च स्तरीय जांच समिति की रिपोर्ट में आरोप सही पाए जाने पर कुलगुरु प्रो. देवस्वरूप को तत्काल पद से हटाने के आदेश जारी किए। साथ ही, दो विश्वविद्यालयों में अतिरिक्त कार्यभार के आदेश भी दिए गए।
राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री हरिभाऊ बागडे ने उच्च स्तरीय जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर बाबा आमटे दिव्यांग विश्वविद्यालय, जयपुर के प्रथम कुलगुरु और विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलगुरु प्रो. देवस्वरूप को तत्काल पद से हटाने के आदेश जारी किए। साथ ही, दो विश्वविद्यालयों में अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान