ऊर्जा विभाग ने प्रदेश में किसानों के लिए दिन में दो ब्लॉक बिजली आपूर्ति की समीक्षा की। अजमेर डिस्कॉम के सभी जिलों में यह व्यवस्था जल्द लागू करने के लिए नागौर में 220 केवी जीएसएस, 33 केवी सब-स्टेशनों की क्षमता वृद्धि और इंटर कनेक्शन कार्य जून तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के संकल्प के अनुरूप किसानों को दिन में दो ब्लॉक बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम। ऊर्जा सचिव सुश्री आरती डोगरा ने अजमेर, जोधपुर और जयपुर डिस्कॉम के अधिकारियों के साथ समीक्षा कर नागौर व चित्तौड़गढ़ सहित दो ब्लॉक आपूर्ति विस्तार, क्षमता वृद्धि और जून तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान