उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने राजसमंद जिले की गुंजोल आंगनबाड़ी का निरीक्षण किया, बच्चों से संवाद किया और पोषाहार की गुणवत्ता जांची। उन्होंने बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के पोषण आहार में उच्च गुणवत्ता और मानकों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने राजसमंद जिले की ग्राम पंचायत गुंजोल स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने नन्हे बच्चों से आत्मीय संवाद कर श्रीनाथजी का प्रसाद वितरित किया, पोषाहार की गुणवत्ता जांची और बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के लिए उच्च मानकों के पालन के निर्देश दिए। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान #महिला_एवं_बाल_विकास