जल संसाधन विभाग ने मानक सामग्री का उपयोग नहीं पाए जाने पर 3 अभियंताओं को निलम्बित किया और 3 अभियंताओं को चार्टशीट दी। दायीं मुख्य नहर सीएडी चम्बल कोटा में निर्माण कार्यों की अनियमितता पर विभागीय कार्रवाई जारी है।
जल संसाधन की महत्वपूर्ण परियोजनाओं में मानक सामग्री के उपयोग में अनियमितता पर 3 अभियंताओं को निलम्बित किया गया है, जबकि 3 अभियंताओं को चार्टशीट दी गई है। विभाग ने दायीं मुख्य नहर सीएडी चम्बल कोटा के निर्माण कार्यों की संयुक्त जांच के बाद यह कार्रवाई की है। मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत ने गुणवत्ता पर सख्त निगरानी की बात कही है। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान