राज्य कर विभाग की प्रवर्तन शाखा-तृतीय ने मालपुरा में तिलहन, खाद्य तेल और रिफाइंड चीनी कारोबार से जुड़ी 4 फर्मों पर सर्च एवं जब्ती की कार्रवाई की। प्रारंभिक जांच में लगभग 6.56 करोड़ रुपये के संदिग्ध कर संव्यवहार और फर्जी बिलिंग के संकेत मिले हैं।
राज्य कर विभाग की प्रवर्तन शाखा-तृतीय ने टोंक जिले के मालपुरा में तिलहन, खाद्य तेल एवं रिफाइंड चीनी कारोबार से जुड़ी 4 प्रमुख फर्मों पर व्यापक सर्च एवं जब्ती की कार्रवाई की है। प्रारंभिक जांच में करीब 6.56 करोड़ रुपये के संदिग्ध कर संव्यवहार, फर्जी बिलिंग और बिना वास्तविक परिवहन के आईटीसी पास करने के संकेत मिले हैं। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान