जयपुर विकास प्राधिकरण 21 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक नागरिक सेवा केन्द्र में फॉलोअप शिविर आयोजित करेगा। इन शिविरों में पट्टा, नामांतरण, लीज, भू-प्रबंधन, भवन निर्माण स्वीकृति सहित लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाएगा।
शहरी सेवा शिविर-2026 के बाद जयपुर विकास प्राधिकरण 21 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक नागरिक सेवा केन्द्र में फॉलोअप शिविर आयोजित करेगा। इन शिविरों में पट्टा, नामांतरण, लीज, भू-प्रबंधन, भवन निर्माण स्वीकृति और अन्य नागरिक सेवाओं से जुड़े लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण किया जाएगा। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान