जेडीए मुख्यालय में पीडब्ल्यूसी बैठक के दौरान जयपुर शहर के समग्र विकास से जुड़े 219 करोड़ रुपये के कार्यों को स्वीकृति दी गई। इसमें सड़क, ड्रेनेज, हरित विकास, पार्क विकास और नागरिक सुविधाओं के कई प्रमुख प्रस्ताव शामिल हैं।
जयपुर के समग्र और सुनियोजित विकास के लिए पीडब्ल्यूसी बैठक में लगभग 219 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई। जोन-सी में करतारपुरा नाले, स्वर्ण जयंती ऑक्सीजन पार्क, रॉयल हैप्पीनेस पार्क, राजस्थान उत्सव पार्क तथा सड़क नवीनीकरण कार्यों को गति मिलेगी। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान