राजस्थान ने प्रधान खनिज ब्लॉकों की ई-नीलामी में देशभर में पहला स्थान हासिल किया है। विगत ढाई वर्षों में 102 प्रधान खनिज ब्लॉकों की नीलामी, चालू वित्तीय वर्ष के पहले 3.5 महीनों में 14 ब्लॉकों की नीलामी और पारदर्शी प्रक्रिया से निवेश, रोजगार तथा राजस्व में वृद्धि हुई है।
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी के नेतृत्व में राजस्थान ने प्रधान खनिजों की ई-नीलामी में देशभर में पहला स्थान हासिल किया है। प्रदेश में 141 ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया हुई, जबकि विगत ढाई वर्षों में 102 प्रधान खनिज ब्लॉकों की ई-नीलामी कर निवेश, रोजगार, राजस्व वृद्धि और वैध खनन को प्रोत्साहन मिला है। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान