सहकारिता विभाग ने क्रय-विक्रय सहकारी समितियों के मूल्यांकन के 11 मापदण्ड जारी किए हैं। रियल टाइम सर्विस डिलेवरी, जवाबदेही और किसानों को समयबद्ध सेवाएँ प्राथमिकता में रहेंगी, जबकि भीण्डर, चौमहला, देवली, टोडारायसिंह और उनियारा की समितियाँ 50-50 अंक लेकर अव्वल रहीं।
सहकारिता विभाग ने क्रय-विक्रय सहकारी समितियों के मूल्यांकन के 11 मापदण्ड जारी किए हैं। किसानों के हित में रियल टाइम सर्विस डिलेवरी, पारदर्शी पंजीकरण, समयबद्ध भुगतान, उर्वरक-बीज-कीटनाशक आपूर्ति, प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केन्द्र और कस्टम हायरिंग सेंटर सेवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। भीण्डर, चौमहला, देवली, टोडारायसिंह एवं उनियारा की समितियाँ 50-50 अंक लेकर अव्वल रहीं। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान #सहकारिता