राजस्थान साइबर क्राइम पुलिस ने ऑनलाइन गोल्ड ट्रेडिंग ठगी के 12.09 करोड़ रुपये के मामले में मुंबई से कंपनी निदेशक दिव्या सिंह कुशवाहा को गिरफ्तार किया। जांच में फर्जी प्लेटफॉर्म, वर्चुअल मर्चेंट खातों और कई राज्यों में फैले नेटवर्क का खुलासा हुआ।
राजस्थान साइबर क्राइम पुलिस की बड़ी कार्रवाई में ऑनलाइन गोल्ड ट्रेडिंग ठगी के 12 करोड़ 9 लाख 65 हजार 512 रुपये के मामले का खुलासा हुआ। मुंबई से गोल्डन लीजेंड लीजिंग एंड फाइनेंस लिमिटेड की निदेशक दिव्या सिंह कुशवाहा गिरफ्तार की गई। पुलिस अब मनी ट्रेल, फरार आरोपियों और कई राज्यों में फैले नेटवर्क की जांच कर रही है। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान