एएनटीएफ ने 9 महीनों में 80 इनामी तस्करों को गिरफ्तार कर 21.28 लाख रुपये के इनामी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई की है। 8 राज्यों में समन्वित अभियान चलाकर अब 'नार्को-25' सूची के तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी है।
राजस्थान पुलिस एएनटीएफ ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता दर्ज की है। ‘एएनटीएफ का वार, डायमंड जुबली के पार’ अभियान में 9 महीनों में 80 इनामी तस्कर गिरफ्तार किए गए, जिन पर 21 लाख 28 हजार रुपये का इनाम था। 8 राज्यों में चले समन्वित ऑपरेशन के बाद अब ‘नार्को-25’ नेटवर्क पर कार्रवाई की जाएगी। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान #नशामुक्त_राजस्थान