मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने माय भारत पोर्टल को युवाओं के लिए सिंगल विंडो प्लेटफॉर्म के रूप में सशक्त बनाने और सभी युवा-केंद्रित योजनाओं व सेवाओं को इससे जोड़ने के निर्देश दिए। बैठक में पंजीकरण अभियान, विभागवार प्रगति, जिला स्तरीय प्रदर्शन और विशेष अभियान की समीक्षा की गई।
मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने माय भारत पोर्टल को प्रदेश के प्रत्येक युवा तक शिक्षा, कौशल, रोजगार, स्वयंसेवा, खेल और नवाचार के अवसर पहुँचाने वाला सशक्त सिंगल विंडो प्लेटफॉर्म बनाने के निर्देश दिए। विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों में पंजीकरण अभियान, नोडल अधिकारी और जिला समितियों की प्रगति की भी समीक्षा हुई। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान