मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों पर सरकारी अस्पतालों में हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं के लिए ‘प्रसव सखी’ व्यवस्था शुरू की जाएगी। 24×7 मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य हेल्प डेस्क, 104 जननी एक्सप्रेस और एकीकृत सहायता से सुरक्षित, सम्मानजनक और समयबद्ध मातृत्व सेवाएँ उपलब्ध होंगी।
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों पर सरकारी अस्पतालों में हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं के लिए ‘प्रसव सखी’ व्यवस्था शुरू की जा रही है। मेडिकल कॉलेज संबद्ध अस्पतालों, जिला चिकित्सालयों और अधिक प्रसव भार वाले एफआरयू में प्रशिक्षित महिला स्वास्थ्यकर्मी भर्ती से डिस्चार्ज तक सहयोग करेंगी। 24×7 हेल्प डेस्क और 104 जननी एक्सप्रेस से सेवाएँ और सुदृढ़ होंगी। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान