राजस्थान पुलिस ने 20 जुलाई से 20 अगस्त तक प्रदेशव्यापी विशेष अभियान शुरू कर हार्डकोर अपराधियों, नशा तस्करों, साइबर अपराधियों, अवैध हथियार रखने वालों और यातायात नियम तोड़ने वालों पर बड़ी कार्रवाई की है। पहले 2 दिनों में 1259 हार्डकोर अपराधियों, 220 एनडीपीएस प्रकरण, 111 साइबर अभियुक्तों और 24,816 एमवी एक्ट कार्रवाइयों सहित व्यापक परिणाम सामने आए हैं।
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुरूप राजस्थान पुलिस ने 20 जुलाई से 20 अगस्त तक प्रदेशव्यापी विशेष अभियान शुरू किया है। पहले 2 दिनों में 1,259 हार्डकोर अपराधियों पर कार्रवाई, 220 एनडीपीएस प्रकरण में 221 गिरफ्तारियाँ, 111 साइबर अभियुक्तों की गिरफ्तारी और 24,816 एमवी एक्ट कार्रवाइयाँ दर्ज हुई हैं। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान