जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री नारायण सिंह ने सचिवालय स्थित राजस्थान संपर्क 181 कॉल सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने बस संचालन, रूट और स्टाफ व्यवहार से जुड़ी शिकायतों की समीक्षा कर अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार राजस्थान संपर्क 181 कॉल सेंटर का नियमित निरीक्षण जारी है। इसी क्रम में जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री नारायण सिंह ने सचिवालय स्थित कॉल सेंटर का निरीक्षण कर बस संचालन, रूट संबंधी समस्याओं और स्टाफ व्यवहार से जुड़ी शिकायतों की समीक्षा की तथा त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान #राजस्थान_संपर्क