उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत संस्थाओं के पंजीयन/नवीनीकरण, कोर्स मैपिंग, मान्यता, फीस स्ट्रक्चर अद्यतन और विद्यार्थियों के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2026 तक बढ़ाई गई है। यह निर्णय विद्यार्थियों और शिक्षण संस्थाओं की सुविधा को ध्यान में रखकर लिया गया है।
उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना में विद्यार्थियों और शिक्षण संस्थाओं को राहत दी गई है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने पंजीयन/नवीनीकरण, कोर्स मैपिंग, मान्यता, फीस स्ट्रक्चर अद्यतन और ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 जुलाई 2026 कर दी है। पहले यह तिथि 30 जून 2026 थी। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान #उत्तर_मैट्रिक_छात्रवृत्ति_योजना