राजस्थान में एक माह का विशेष सड़क सुरक्षा अनुपालन एवं प्रवर्तन अभियान शुरू किया गया है। जिला प्रशासन, परिवहन, पुलिस और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की संयुक्त टीमें स्लीपर एवं लग्जरी बसों का निरीक्षण करेंगी।
सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने और दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए राजस्थान में एक माह का विशेष सड़क सुरक्षा अनुपालन एवं प्रवर्तन अभियान शुरू किया गया है। जिला प्रशासन, परिवहन, पुलिस और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की संयुक्त टीमें स्लीपर एवं लग्जरी बसों का निरीक्षण करेंगी तथा नियमों की पालना और आवश्यक प्रवर्तन कार्रवाई सुनिश्चित करेंगी। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान #RoadSafety