राजस्थान होमस्टे (पेइंग गेस्ट हाउस) योजना-2026 के तहत पंजीकरण एवं नवीनीकरण प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन कर दी गई है। अब आवेदन एसएसओ पोर्टल से होंगे, जिससे प्रक्रिया सरल, पारदर्शी और समयबद्ध होगी।
राजस्थान होमस्टे (पेइंग गेस्ट हाउस) योजना-2026 के तहत पंजीकरण और नवीनीकरण प्रक्रिया अब पूरी तरह ऑनलाइन हो गई है। गृहस्वामी एसएसओ पोर्टल से आवेदन कर सकेंगे, जबकि अधिकतम 8 कमरों तक पंजीकरण, केयरटेकर संचालन और दस्तावेज पूरे होने पर 7 दिनों में अस्थायी पंजीकरण की व्यवस्था रहेगी। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान #RajasthanHomestay