केन्द्रीय पंचायती राज मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्री अमित अग्रवाल ने राजस्थान का तीन दिवसीय दौरा कर पंचायती राज विभाग की गतिविधियों, योजनाओं और डिजिटल गवर्नेंस पर चर्चा की। उन्होंने डॉ. जोगाराम से भेंट कर सुशासन, क्षमता निर्माण, प्रशिक्षण और नवाचारों की समीक्षा की।
केन्द्रीय पंचायती राज मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्री अमित अग्रवाल ने राजस्थान के तीन दिवसीय दौरे के दौरान शासन सचिव एवं आयुक्त, पंचायती राज विभाग डॉ. जोगाराम से शिष्टाचार भेंट की। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में DeSH Board, RGSA, GPDP, निर्भया जागरूकता, डिजिटल गवर्नेंस, प्रशिक्षण और सुशासन पर विस्तृत चर्चा हुई। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान #पंचायतीराज