स्कूल शिक्षा विभाग ने जर्जर विद्यालय भवनों पर सख्त रुख अपनाते हुए तत्काल ध्वस्तीकरण, वैकल्पिक सुरक्षित स्थान और खुले में कक्षाएं न लगाने के निर्देश दिए। केजीबीवी, एसएसएसए, पीएम जनमन, विशेष श्रेणी के विद्यालयों और सिविल कार्यों की समीक्षा भी की गई।
स्कूल शिक्षा विभाग ने जर्जर विद्यालय भवनों पर सख्त रुख अपनाया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री राजेश यादव ने जिला शिक्षा अधिकारियों को तत्काल ध्वस्तीकरण, सुरक्षित वैकल्पिक स्थान और खुले में बच्चों को न बैठाने के निर्देश दिए। केजीबीवी, एसएसएसए, पीएम जनमन व सिविल कार्यों की भी समीक्षा हुई। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान