जयपुर जिले में कमला नेहरू नगर सड़क दुर्घटना की विस्तृत जांच के लिए सात सदस्यीय समिति गठित की गई है। जिला कलक्टर संदेश नायक ने समिति को पांच कार्यदिवस में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
जयपुर के कमला नेहरू नगर सड़क दुर्घटना की विस्तृत जांच के लिए जिला प्रशासन ने सात सदस्यीय समिति गठित की है। जिला कलक्टर श्री संदेश नायक ने समिति को सभी पहलुओं की जांच कर पांच कार्यदिवस में सुझाव सहित विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान