चार राज्यों के बीच नर्मदा अवार्ड के लंबित भुगतान के निपटारे पर ऐतिहासिक समझौता हुआ। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने नई दिल्ली में समझौते पर हस्ताक्षर किए; इससे सरदार सरोवर परियोजना से जुड़े लंबे विवाद का वन-टाइम सेटलमेंट संभव होगा और पश्चिमी राजस्थान के लिए पेयजल उपलब्धता की दिशा में काम तेज होगा।
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी की मौजूदगी में राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश के बीच नर्मदा अवार्ड के लंबित भुगतान के निपटारे पर ऐतिहासिक समझौता हुआ। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने नई दिल्ली में इसे हस्ताक्षरित किया। इससे सरदार सरोवर परियोजना के विवादों का अंतिम निपटारा और पश्चिमी राजस्थान के लिए पेयजल की दिशा में प्रगति होगी। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान