राजस्थान समान नागरिक संहिता के संबंध में 10 एवं 11 जुलाई 2026 को जयपुर में संभाग स्तरीय जनसुनवाई आयोजित होगी। सुझाव पोर्टल शुरू किया गया है, और नागरिक व्यक्तिगत रूप से, संस्था के माध्यम से तथा ऑनलाइन 19 प्रश्नों पर अपनी राय दे सकेंगे।
राजस्थान समान नागरिक संहिता पर 10 एवं 11 जुलाई 2026 को जयपुर में दो दिवसीय संभाग स्तरीय जनसुनवाई होगी। सेवानिवृत्त आईएएस शत्रुघ्न सिंह की अध्यक्षता में समिति आमजन, जनप्रतिनिधियों, संस्थाओं और हितधारकों से सुझाव लेगी। नागरिक ucc.rajasthan.gov.in पोर्टल पर भी 19 प्रश्नों के उत्तर दे सकते हैं। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान