एएनटीएफ ने ऑपरेशन नीलमणि के तहत 1.84 लाख रुपये के इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग माफिया सुनील मीणा को मध्य प्रदेश के जीरन (नीमच) से गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध राजस्थान, मध्य प्रदेश और एनसीबी में 19 से अधिक मामले दर्ज हैं।
ऑपरेशन नीलमणि के तहत एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने राजस्थान के मोस्ट वांटेड 1.84 लाख रुपये के इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग माफिया सुनील मीणा को मध्य प्रदेश के जीरन (नीमच) से गिरफ्तार किया। एएनटीएफ ने 8 माह की सतत कार्रवाई और विशेष रणनीति से यह सफलता हासिल की। आरोपी पर 19 से अधिक मामले दर्ज हैं। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान #नशामुक्त_राजस्थान