मुख्य सचिव ने सरकारी विद्यालयों की आधारभूत सुविधाओं, मरम्मत कार्यों, पीएम श्री विद्यालयों, केजीबीवी, पीएम पोषण योजना और निपुण राजस्थान अभियान की समीक्षा कर अधिकारियों को फील्ड विजिट, नियमित निरीक्षण और समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। जन आधार कार्ड और गुणवत्ता नियंत्रण पर भी जोर दिया गया।
मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने सरकारी विद्यालयों की आधारभूत सुविधाएँ सुदृढ़ करने के लिए सभी जिला कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारियों को जर्जर भवनों का प्राथमिकता से निरीक्षण, फील्ड विजिट और मरम्मत कार्यों की फोटो सहित रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए। पीएम श्री विद्यालय, केजीबीवी, पीएम पोषण योजना और निपुण राजस्थान अभियान पर भी समीक्षा हुई। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान #निपुण_राजस्थान