राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत 28 जून से 30 जून तक राज्य के 1.04 करोड़ से अधिक बच्चों को खुराक पिलाई जाएगी। अभियान में 59,217 बूथ, 75,232 टीमें, 1.38 लाख से अधिक कार्मिक और ट्रांजिट व मोबाइल टीमों की व्यवस्था रहेगी।
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत 28 जून से 30 जून तक राज्य के 1.04 करोड़ से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने बताया कि 59,217 बूथ, 75,232 टीमें, 7,011 ट्रांजिट टीम, 9,004 मोबाइल टीम और 1.38 लाख से अधिक कार्मिक इसमें सक्रिय रहेंगे। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान #NationalPulsePolio