मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में एचपीसीएल और एचआरआरएल के साथ बैठक में राजस्थान रिफाइनरी से जुड़े निवेश, पेट्रोल पंप विस्तार और नई नीति तैयार करने पर प्रगति की समीक्षा हुई। 304 स्थानों की पहचान, ₹400 करोड़ निवेश और 31 जुलाई तक नई नीति बनाने का निर्णय लिया गया।
राजस्थान रिफाइनरी से निवेश और रोजगार के नए अवसर बनेंगे। मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई बैठक में एचपीसीएल द्वारा 304 स्थानों पर पेट्रोल पंप लगाने की प्रगति की समीक्षा हुई। लगभग ₹400 करोड़ निवेश, सरकारी भूमि लीज पर देने और 31 जुलाई तक नई नीति तैयार करने पर निर्णय लिया गया। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान