चूरू में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को यूनिफॉर्म की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित करने का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा राज्य स्तरीय कार्यक्रम में जयपुर से यह राशि हस्तांतरित करेंगे, जबकि जिला कार्यक्रम वीसी से जुड़ा रहेगा।
चूरू में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को यूनिफॉर्म की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की जाएगी। सोमवार, 30 मार्च को सवेरे 11 बजे जिला मुख्यालय स्थित डीओआईटी वीसी सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम होगा, जो जयपुर के राज्य स्तरीय समारोह से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ा रहेगा। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान