ग्रामीण सेवा शिविर-2026 में 25 जून तक जयपुर जिले ने समग्र प्रदर्शन के आधार पर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 198 शिविरों में करीब 20 लाख कार्य हुए और 17,46,775 ग्रामीण लाभान्वित हुए।
राज्य सरकार द्वारा 12 जून से 15 जुलाई तक आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर-2026 में जयपुर जिला ने समग्र प्रदर्शन के आधार पर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। 198 शिविरों में करीब 20 लाख कार्य हुए और 17,46,775 ग्रामीण लाभान्वित हुए। जिला कलक्टर संदेश नायक की निरंतर मॉनिटरिंग से यह उपलब्धि मिली। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान #ग्रामीणसेवाशिविर2026