जयपुर जिले में ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से विभिन्न विभागों की योजनाओं और सेवाओं का त्वरित लाभ ग्रामीणों तक पहुँचाया जा रहा है। अब तक 43,830 ग्रामीणों को लाभ मिला है, जबकि स्वास्थ्य, पशुपालन, कृषि और नरेगा से जुड़ी अनेक सेवाएँ मौके पर उपलब्ध कराई गई हैं।
जयपुर जिले में ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से अब तक 43,830 ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का त्वरित लाभ मिला है। इन शिविरों में राजस्व, चिकित्सा, पशुपालन, कृषि और महात्मा गांधी नरेगा से जुड़ी सेवाएँ मौके पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। ग्रामीणों को स्वास्थ्य परीक्षण, पशु उपचार, टीकाकरण और विभागीय जानकारी का लाभ मिला है। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान #ग्रामीण_सेवा_शिविर