‘हील इन राजस्थान नीति-2025’ के जरिए राजस्थान को मेडिकल टूरिज्म हब के रूप में विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज की है। नीति से स्वास्थ्य, पर्यटन, निवेश, डिजिटल सेवाओं और रोजगार को एक साथ बढ़ावा मिलने का दावा किया गया है।
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में ‘हील इन राजस्थान नीति-2025’ राजस्थान को मेडिकल वैल्यू ट्रैवल में नई पहचान देने की दिशा में आगे बढ़ रही है। प्रदेश में 8,000 से अधिक अस्पताल, 46 मेडिकल कॉलेज और 15 डेंटल कॉलेज हैं। एमवीटी पोर्टल, मोबाइल ऐप, टेलीमेडिसिन और बहुभाषी हेल्पलाइन से सेवाएँ और सुलभ होंगी। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान #HealInRajasthan