रीको ने 1 अप्रैल से 15 जून की अवधि में बकाया राशि के अंतर्गत 100 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली की है। यह राजस्व औद्योगिक क्षेत्रों में सड़क, जलापूर्ति, विद्युत व्यवस्था, ड्रेनेज और हरित विकास जैसी सुविधाओं के उन्नयन में उपयोग होगा।
रीको ने औद्योगिक विकास को गति देते हुए 1 अप्रैल से 15 जून के बीच बकाया राशि के अंतर्गत 100 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली की है। यह राशि 33 इकाई कार्यालयों के अधीन औद्योगिक भूखण्डों से प्राप्त हुई है। इससे सड़क, जलापूर्ति, विद्युत, ड्रेनेज और आधुनिक औद्योगिक सुविधाओं का विस्तार होगा। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान