राज्य मंत्री श्री विजय सिंह चौधरी ने डीडवाना-कुचामन जिले की ग्राम पंचायत सोलाया में ग्रामीण सेवा शिविर का अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर समस्याओं के निस्तारण, पट्टों और स्वीकृति पत्रों के वितरण के साथ योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने के निर्देश दिए।
राजस्व राज्य मंत्री श्री विजय सिंह चौधरी ने डीडवाना-कुचामन के नावां उपखंड की ग्राम पंचायत सोलाया में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को आमजन की समस्याओं का मौके पर निस्तारण सुनिश्चित करने, पात्र लाभार्थियों को आवासीय भूमि के पट्टे तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के स्वीकृति पत्र देने के निर्देश दिए। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान