चूरू जिले के बीदासर में आयोजित शहरी सेवा शिविर का राजस्थान राज्य अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास आयोग अध्यक्ष राजेन्द्र नायक ने अवलोकन किया। उन्होंने वार्ड 15 व 16 में मौके पर निरीक्षण कर सफाई, रोड लाइट, टूटी नालियों, सड़कों और जलभराव क्षेत्रों की समीक्षा की।
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशन में शहरी सेवा शिविरों से आमजन को विभागीय सेवाओं का लाभ मिल रहा है। राजस्थान राज्य अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास आयोग अध्यक्ष श्री राजेन्द्र नायक ने चूरू जिले के बीदासर नगरपालिका के वार्ड 15 व 16 में शिविर का अवलोकन किया, विभागीय कार्यों की समीक्षा की और सफाई, रोड लाइट, नालियों, सड़कों व जलभराव क्षेत्रों का निरीक्षण किया। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान