जल संसाधन विभाग और राजस्थान वाटर सेक्टर लाइवलीहुड इम्प्रूवमेंट प्रोजेक्ट ने जल उपयोक्ता संगमों के सशक्तीकरण के लिए सीआरपी मॉडल पर नई पहल की है। अगस्त से 5 दिवसीय फील्ड राउंड शुरू होंगे, जिनसे किसानों को व्यवहारिक मार्गदर्शन, अभिलेख सुधार, शुल्क संग्रहण और योजनाओं से जोड़ने का लाभ मिलेगा।
जल उपयोक्ता संगमों के सशक्तीकरण के लिए कम्युनिटी रिसोर्स पर्सन मॉडल को नई दिशा मिली है। अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अभय कुमार की अध्यक्षता में हुई राज्य स्तरीय कार्यशाला में तय किया गया कि अगस्त से 5 दिवसीय फील्ड राउंड शुरू होंगे। इससे किसानों को व्यवहारिक मार्गदर्शन, अभिलेख सुधार, शुल्क संग्रहण और योजनाओं से जुड़ाव मिलेगा। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान