राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने पाली जिले के सादड़ी में श्री नागेश्वर महादेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में सनातन संस्कृति को लोक कल्याण से जुड़ी बताया। कार्यक्रम में 12 ज्योतिर्लिंग महिमा एवं 21 कुण्डीय महारुद्र महायज्ञ भी शामिल रहा।
राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने पाली जिले के सादड़ी में श्री नागेश्वर महादेव, श्री शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, 12 ज्योतिर्लिंग महिमा एवं 21 कुण्डीय महारुद्र महायज्ञ कार्यक्रम में संबोधन दिया। उन्होंने सनातन संस्कृति को सर्व कल्याण की सोच से जुड़ा बताया और भारतीय संस्कृति, धार्मिक मूल्यों के संरक्षण पर बल दिया। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान