हनुमानगढ़ जंक्शन के दुर्गा मंदिर धर्मशाला में आयोजित शहरी सेवा शिविर का विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री रामगोपाल सुथार ने अवलोकन किया। उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं की जानकारी, त्वरित समाधान और समयबद्ध, पारदर्शी लाभ वितरण के निर्देश दिए।
विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) श्री रामगोपाल सुथार ने हनुमानगढ़ जंक्शन स्थित दुर्गा मंदिर धर्मशाला में आयोजित शहरी सेवा शिविर का अवलोकन किया। उन्होंने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र एवं प्रमाण-पत्र वितरित किए तथा पात्र व्यक्तियों तक योजनाओं की जानकारी और त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान