आरपीएससी ने विभिन्न भर्तियों के साक्षात्कार कार्यक्रम वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। सहायक आचार्य, शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक, पुस्तकालयाध्यक्ष और चिकित्सा शिक्षा विभाग के पदों के लिए जुलाई में अलग-अलग चरणों के साक्षात्कार होंगे।
आरपीएससी ने विभिन्न भर्तियों का साक्षात्कार कार्यक्रम वेबसाइट पर जारी कर दिया है। सहायक आचार्य, शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक, पुस्तकालयाध्यक्ष और चिकित्सा शिक्षा विभाग के पदों के लिए जुलाई में अलग-अलग चरणों के साक्षात्कार होंगे। अभ्यर्थियों को नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, मूल पहचान-पत्र और सभी मूल प्रमाण-पत्र मय फोटोकॉपी साथ लाने होंगे। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान