मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में भूमि आवंटन प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की गई। जनहित, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक कल्याण और शहरी विकास से जुड़े प्रस्तावों पर सहमति बनी तथा पात्र प्रकरणों को प्राथमिकता से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में मंत्रिमंडलीय उप-समिति ने भूमि आवंटन प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की। जयपुर, जोधपुर, कोटा और उदयपुर के प्रस्तावों पर सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ, ताकि स्वास्थ्य, शिक्षा, जन-सुविधाओं और औद्योगिक विकास को नई गति मिले। पात्र प्रकरणों को प्राथमिकता से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान