वनपाल सीधी भर्ती परीक्षा-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन के लिए जयपुर जिला कलक्ट्रेट परिसर में जिला स्तरीय परीक्षा नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। यह कक्ष 26, 27 और 28 जून को निर्धारित समयानुसार संचालित रहेगा, तथा अभ्यर्थियों के लिए 0141-2206699 पर संपर्क सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा आयोजित वनपाल सीधी भर्ती परीक्षा-2026 के लिए जयपुर जिला कलक्ट्रेट परिसर में जिला स्तरीय परीक्षा नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। यह कक्ष 26 एवं 27 जून को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक तथा 28 जून को प्रातः 9 बजे से परीक्षा समाप्ति तक संचालित रहेगा। अभ्यर्थी 0141-2206699 पर संपर्क कर सकते हैं। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान