सिक्किम राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष टेनी डोमा भूटिया के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जयपुर में राजस्थान राज्य महिला आयोग की कार्यप्रणाली, संगठनात्मक संरचना और महिलाओं से संबंधित नवीनतम कानूनों की जानकारी ली। दल ने महिला पुलिस थाना, महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र, वन स्टॉप सेंटर और जयपुरिया अस्पताल का निरीक्षण भी किया।
सिक्किम राज्य महिला आयोग के 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने जयपुर में राजस्थान राज्य महिला आयोग की कार्यप्रणाली, संगठनात्मक संरचना और महिलाओं से संबंधित नवीनतम कानूनों की विस्तृत जानकारी ली। प्रतिनिधिमंडल ने महिला पुलिस थाना, महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र, वन स्टॉप सेंटर और जयपुरिया अस्पताल का निरीक्षण कर महिला सुरक्षा व पीड़ित सहायता व्यवस्थाओं का अध्ययन किया। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान