मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा नई दिल्ली में केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ यमुना जल परियोजना पर उच्चस्तरीय बैठक में शामिल होंगे। बैठक में एमओए को अंतिम रूप देने और शेखावाटी क्षेत्र को पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने से जुड़े बिंदुओं पर चर्चा होगी।
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा नई दिल्ली में यमुना जल परियोजना से संबंधित उच्चस्तरीय बैठक में शामिल होंगे। बैठक में केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और संबंधित अधिकारियों के साथ एमओए को अंतिम रूप देने, पाइपलाइन डीपीआर तथा शेखावाटी क्षेत्र के लिए पेयजल आपूर्ति पर निर्णायक चर्चा होगी। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान