चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने जोधपुर के प्रसूता प्रकरण पर जानकारी देते हुए 6 प्रसूताओं की स्थिति सामान्य एवं स्थिर बताई। उन्होंने राजकीय अस्पतालों में प्रसव की सफलता दर 99.99 प्रतिशत बताते हुए गहन जांच, एसओपी पालन और लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की बात कही।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने जोधपुर के प्रसूता प्रकरण पर कहा कि पावटा जिला अस्पताल में भर्ती 6 प्रसूताओं की स्थिति सामान्य और स्थिर है। एक प्रसूता को एम्स रेफर किया गया है, जबकि एक अन्य का विशेषज्ञ निगरानी में उपचार जारी है। सरकारी अस्पतालों में प्रसव की सफलता दर 99.99 प्रतिशत है। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान