जैसलमेर जिला प्रभारी सचिव श्री महावीर प्रसाद मीणा ने बड़ाबाग और लाठी में ग्रामीण सेवा कैम्प का औचक निरीक्षण कर 22 विभागों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने मौके पर अधिकतम समस्याओं के समाधान, पात्र लाभार्थियों को पट्टे, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की द्वितीय किस्त और मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के लाभ दिए जाने पर जोर दिया।
जैसलमेर जिला प्रभारी सचिव श्री महावीर प्रसाद मीणा ने बड़ाबाग और लाठी के ग्रामीण सेवा कैम्पों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने 22 विभागों के काउंटरों की समीक्षा कर अधिकतम प्रकरणों का मौके पर निस्तारण, ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान और पात्र लाभार्थियों को पट्टे, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की द्वितीय किस्त तथा मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना का लाभ सुनिश्चित करने पर जोर दिया। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान #ग्रामीण_सेवा_शिविर