राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम ने तकनीशियन-तृतीय (आईटीआई) की 2073 रिक्तियों पर अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। ऊर्जा राज्य मंत्री श्री हीरालाल नागर के अनुसार, विद्युत निगमों में 2434 पदों की भर्ती प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है और 2005 नई रिक्तियों के लिए भी इसी माह नई भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी।
राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम ने विद्युत निगमों में तकनीशियन-तृतीय (आईटीआई) की 2,073 रिक्तियों का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। इलेक्ट्रीशियन, पॉवर इलेक्ट्रीशियन, वायरमेन, लाइनमैन और एसबीए ट्रेड के चयनित अभ्यर्थियों को एसएमएस भेजे गए हैं, जबकि नियुक्ति आदेश पृथक से जारी होंगे। ऊर्जा विभाग में 2,434 पदों की भर्ती प्रक्रिया भी पूर्ण हुई है। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान