पाली जिले के नेतरा में तीन सड़कों के लिए 4.55 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिली है। इससे नेतरा से पराखिया, पराखिया से बिरोलिया और नेतरा से वराही माता मंदिर तक आवागमन सुगम होगा।
पाली जिले के नेतरा ग्राम को तीन महत्वपूर्ण सड़कों की सौगात मिली है। कुल 4.55 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी दी गई है, जिससे नेतरा से पराखिया, पराखिया से बिरोलिया और नेतरा से वराही माता मंदिर तक आवागमन सुगम होगा। स्थानीय ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री श्री जोराराम कुमावत का आभार जताया है। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान