राजस्थान में समान नागरिक संहिता की दिशा में उच्च स्तरीय समिति गठित की गई है। 14 अप्रैल 2026 के मंत्रिमण्डलीय निर्णय और समिति के जन-संवाद, सुझाव तथा प्रमुख प्रावधानों को प्रमुखता दी गई है।
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान समान नागरिक संहिता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। ‘राजस्थान समान नागरिक संहिता, 2026’ के विधेयक का प्रारूप तैयार करने के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित की गई है। 14 अप्रैल, 2026 के मंत्रिमण्डलीय निर्णय के अनुरूप विवाह, तलाक, लिव-इन पंजीकरण, बहुविवाह निषेध और समान अधिकारों पर सुझाव लिए जाएंगे। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान