राजस्थान लोक सेवा आयोग 5 एवं 6 अप्रैल को होने वाली उप-निरीक्षक भर्ती परीक्षा- 2025 के लिए सघन सुरक्षा प्रबंध कर रहा है। 41 शहरों के 1174 केंद्रों पर लगभग 7.70 लाख अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे, और परीक्षा शुचिता के लिए कई तकनीकी तथा निगरानी उपाय लागू किए गए हैं।
राजस्थान लोक सेवा आयोग उप-निरीक्षक भर्ती परीक्षा- 2025 के निष्पक्ष, पारदर्शी और विश्वसनीय आयोजन के लिए सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था कर रहा है। 5 एवं 6 अप्रैल को 41 शहरों के 1,174 केंद्रों पर लगभग 7.70 लाख अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। QR कोड युक्त प्रवेश पत्र, रंगीन फोटो पहचान पत्र, वीडियो रिकॉर्डिंग और 100 मीटर क्षेत्र में साइबर कैफे व ई-मित्र बंद रहेंगे। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान