मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली के सुमेरपुर में ग्रामीण सेवा शिविर का अवलोकन किया, लाभार्थियों से फीडबैक लिया और पात्र जरूरतमंदों को पट्टा वितरण किया। शिविरों में नाम शुद्धिकरण, नामांतरण, एनएफएसए, पेंशन सत्यापन, चिकित्सा, पशु स्वास्थ्य और अन्य सेवाओं के लाभ बताए गए।
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने पाली के सुमेरपुर में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नेतरा में ग्रामीण सेवा शिविर का अवलोकन किया। उन्होंने पात्र जरूरतमंदों को पट्टा वितरण किया, लाभार्थियों से फीडबैक लिया और नाम शुद्धिकरण, नामांतरण, पेंशन सत्यापन सहित विभिन्न सेवाओं के लाभ अधिक से अधिक ग्रामीणों तक पहुँचाने का आह्वान किया। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान