श्रीगंगानगर जिला प्रभारी सचिव श्री विश्राम मीणा ने शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण किया और विभागीय कार्यों, लाभ वितरण तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविर 12 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे हैं।
राज्य सरकार के निर्देशानुसार 12 जून से 15 जुलाई 2026 तक आयोजित ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों के तहत श्रीगंगानगर नगर परिषद के शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण किया गया। जिला प्रभारी सचिव एवं संभागीय आयुक्त बीकानेर श्री विश्राम मीणा ने विभागीय कार्यों की प्रगति देखी, लाभार्थियों से संवाद किया और समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान #UrbanServiceCamp